लॉस एंजेलिस, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। पॉप स्टार जस्टिन बीबर व गायिका सेलेना गोमेज की राहें भले जुदा हो गई हों, लेकिन दोनों अभी भी एक-दूसरे का इंस्टाग्राम अकाउंट चेक करते हैं।
वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह पूर्व प्रेमी युगल इंस्टाग्राम पर ऐसी पोस्ट शेयर करता है, जो निसंदेह एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती होती हैं।
बीबर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वह अपने छोटे भाई के साथ नजर आए। इसके बाद सेलेना ने भी एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनकी बगल में एक छोटा बच्चा सोता नजर आया।
सेलेना की तस्वीर जस्टिन की तस्वीर से काफी मिलती जुलती है और कई इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं ने भी यह चीज नोट की।
एक उपयोगकर्ता ने इस पर टिप्पणी करते हुए लिखा, “बिल्कुल आपकी पोस्ट जैसी है जस्टिन बीबर।”
यह पहली बार नहीं है, जब दोनों के प्रशंसकों ने उन्हें सोशल मीडिया वेबसाइट के जरिए एक-दूसरे से बात करने की कोशिश करते पाया है।
dharmpath.com dharmpath