मेलबर्न, 14 जनवरी (आईएएनएस)। एडिलेड बिग बैश लीग (बीबीएल) के पहले सेमीफाइनल मैच की मेजबानी करेगा। पहला सेमीफाइनल 21 जनवरी को खेला जाएगा।
एडिलेड स्ट्राइकर्स ने होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ बुधवार को हुए मैच में जीत हासिल कर अंक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया था इसी कारण उसे मेजबानी मिली है।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल की मेजबान की घोषणा की। बीबीएल के मुख्य एंथोनी इवेरार्ड ने कहा, “हमने स्ट्राइकर्स के घरेलू मैदान को 21 जनवरी को होने वाले सेमीफाइनल मैच के लिए चुना है।”
उन्होंने कहा, “बीबीएल के दौरान एडिलेड के दर्शकों ने काफी सहयोग दिया खासकर आखिरी तीन मैचों में। पिछले संस्करण में भी स्ट्राइकर्स और सिडनी सिर्क्सस के खिलाफ एडिलेड में हुए सेमीफाइनल मैच में भी काफी तादाद में दर्शक मौजूद थे।
dharmpath.com dharmpath