Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » व्यापार » शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 81 अंक नीचे (राउंडअप)

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 81 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 81.14 अंकों की गिरावट के साथ 24,772.97 पर और निफ्टी 25.60 अंकों की गिरावट के साथ 7,536.80 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 247.91 अंकों की गिरावट के साथ 24,606.20 पर खुला और 81.14 अंकों या 0.33 फीसदी गिरावट के साथ 24,772.97 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,018.46 के ऊपरी और 24,473.22 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से नौ शेयरों में तेजी रही। इंफोसिस (4.28 फीसदी), ल्युपिन (3.02 फीसदी), एशियन पेंट्स (2.39 फीसदी), सिप्ला (0.85 फीसदी) और डॉ. रेड्डीज लैब (0.84 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे एक्सिस बैंक (3.90 फीसदी), टाटा स्टील (3.36 फीसदी), भेल (2.81 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.63 फीसदी) और भारतीय स्टेट बैंक (2.56 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 95 अंकों की गिरावट के साथ 7,467.40 पर खुला और 25.60 अंकों या 0.34 फीसदी गिरावट के साथ 7,536.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,604.80 के ऊपरी और 7,443.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 107.35 अंकों की गिरावट के साथ 10,629.07 पर और स्मॉलकैप 143.21 अंकों की गिरावट के साथ 11,131.38 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से चार सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.93 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.54 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.16 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.02 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे पूंजीगत वस्तु (1.77 फीसदी), बैंकिंग (1.67 फीसदी), औद्योगिक (1.65 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.59 फीसदी) और रियल्टी (1.46 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 774 शेयरों में तेजी और 1,923 में गिरावट रही, जबकि 161 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 81 अंक नीचे (राउंडअप) Reviewed by on . मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 81.14 अंकों की गिरावट के साथ 24,772.97 पर और निफ्टी 25.60 अंको मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 81.14 अंकों की गिरावट के साथ 24,772.97 पर और निफ्टी 25.60 अंको Rating:
scroll to top