इस जीत के साथ ही बार्सिलोना आठ अंकों की बढ़त बनाते हुए लीग सूची में शीर्ष पर कायम है।
क्लब में नेमार की जगह शामिल हुए मुनीर ने पहला गोल दागते हुए खाता खोला और इसके बाद मेसी ने दो गोल दागते हुए बढ़त बनाई।
प्रतिद्वंद्वी क्लब को एक भी गोल का मौका न देते हुए लुइस के गोल के बाद बार्सिलोना ने जीत दर्ज की।
इस सूची में एटलेटिको मेड्रिड, बार्सिलोना से आठ अंक पीछे 64 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। रविवार को एटलेटिको ने वालेंसिया को 3-1 से मात दी।
लीग सूची में छठे स्थान पर काबिज एथलेटिक क्लब बिलबाओ ने स्पोर्टिग गिजोन को 2-0 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath