रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “सीरिया में शांति स्थापित करने के लिए दोनों पक्षों ने संघर्ष विराम समझौते पर सकारात्मक प्रगति की है, जिसकी प्रशंसा की जानी चाहिए। इससे हिंसा में कमी आई है।”
लावरोव और केरी ने फोन पर बात की और संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में अंत: सीरियाई वार्ता में अब और देरी नहीं करने तथा सीरिया के नाकेबंदी वाले क्षेत्रों में मानवीय सहायता पहुंचाने पर जोर दिया।
रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में लावरोव ने कहा, “अंत: सीरिया वार्ता में सीरिया सरकार के प्रतिनिधियों के साथ-साथ सभी विपक्षी ताकतों को भी शामिल किए जाने की जरूरत है। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इसमें सभी पक्ष शामिल हों।”
दोनों राजनयिकों ने इसकी पुष्टि की कि मानवीय सहायता व संघर्ष विराम से संबंधित मुद्दों पर अंतर्राष्ट्रीय सीरिया सहायता समूह (आईएसएसजी) कार्य दल के सुचारु कामकाज को लेकर जेनेवा में दोनों देशों की वार्ता होगी, जिसमें दोनों पक्ष इस दिशा में किए जाने वाले प्रयासों पर चर्चा करेंगे।
dharmpath.com dharmpath