नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को कहा कि यमन में एक पोत में आग लगने से दो भारतीय नाविकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए हैं।
सुषमा ने यह दुखद खबर ट्विटर पर बताई और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “हमने अल सदा पोत में आग लगने की वजह से दो भारतीय नाविक महेश कुमार राजगोपाल व दीपू लतिका मोहन को खो दिया। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।”
सुषमा ने कहा कि घायलों को ओमान के सलाला स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा, “घायल हुए तीन लोगों को ओमान के सलाला स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिबूती व ओमान स्थित हमारे मिशन ने सभी मदद उपलब्ध कराई है।”
dharmpath.com dharmpath