बीबीसी ने विवादित वृत्तचित्र प्रसारित किया (लीड-1)

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारत में तमाम विरोधों को दरकिनार करते हुए ‘बीबीसी’ ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 16 दिसंबर, 2012 की रात चलती बस में एक युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर आधारित अपने विवादास्पद वृत्तचित्र का प्रसारण कर दिया है। कहा गया है कि उसने इसमें गहन सरोकार का समावेश किया है।

एक घंटे के इस वृत्तचित्र को दुनियाभर में उपलब्ध कराने की नीयत से किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसे यूट्यूब पर अपलोड कर दिया है।

‘बीबीसी फोर’ चैनल पर दिखाया गया ‘इंडियाज डॉटर’ वृत्तचित्र दुष्कर्म कांड के दोषियों में से एक के जेल में लिए गए साक्षात्कार के कारण विवादों में है। केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा था कि वह यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी कि वृत्तचित्र का प्रसारण भारत से बाहर भी न किया जाए।

वहीं, ‘बीबीसी’ ने गुरुवार तड़के 3.30 बजे (भारतीय समय के अनुसार) वृत्तचित्र का प्रसारण करने से ठीक पहले एक बयान में कहा कि फिल्म दुष्कर्म के मामले को बहुत जिम्मेदारी से लेती है और इसमें संपादकीय दिशा-निर्देशों का पालन किया गया है।

भारतीय सरकार ने बुधवार को बीबीसी को यह सुनिश्चित करने के लिए एक लिखा था कि यह वृत्तचित्र भारत या विदेशों में किसी भी माध्यम के जरिए प्रसारित न होने पाए।

‘इंडियाज डॉटर’ नाम के इस वृत्तचित्र को ब्रिटिश फिल्मकार लेस्ली उडविन ने बनाया है। यह वृत्तचित्र दुष्कर्म के दोषियों में से एक के साक्षात्कार के कारण विवादों में है। पीड़िता को इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया था, जहां एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

यह वृत्तचित्र पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को प्रसारित किया जाना था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493