जयपुर, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। राजस्थान में एक लकवाग्रस्त पिता की मदद के लिए ट्वीट कर रेलमंत्री सुरेश प्रभु से मदद की गुहार लगाने वाला व्यक्ति उस वक्त हैरान रह गया, जब उसे राजस्थान रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद सरकारी की ओर से मदद के सारे इंतजाम तैयार मिले।
राजस्थान में जन्मे व्यापारी पंकज जैन ने अपने पिता को येश्वंतपुरा-बिकानेर एक्सप्रेस से मेरता रोड रेलवे स्टेशन पर उतारने के लिए रेलमंत्री से मदद मांगी थी, क्योंकि इस स्टेशन पर ट्रेन मुश्किल से पांच मिनट के लिए ही रुकती है।
पंकज ने आईएएनएस को बताया, “मैं चिंतित था कि कैसे सारे सामान और अपने पिता को पांच मिनट के भीतर ट्रेन से स्टेशन पर उतारूंगा। मेरी मां और बहन भी मेरे साथ सफर कर रही थीं। मेरे एक दोस्त ने मुझे भारतीय रेलवे को ट्वीट कर मदद मांगने का सुझाव दिया।”
पंकज ने शनिवार भारतीय रेलवे को ट्वीट किया था और अपने संदेश में प्रभु को भी टैग किया था।
उन्होंने कहा, “कुछ ही मिनटों बाद मुझे मेरे ट्वीट का जवाब मिला। मुझे कोच और पीएनआर नंबर भेजने के लिए कहा गया और इसके बाद मुझे मिले जवाब में मदद का आश्वासन दिया गया।”
पंकज उस वक्त हैरान रह गए, जब रेल अधिकारी ने उन्हें मेरता रोड रेलवे स्टेशन पर पर मदद के पूरे इंतजाम उपलब्ध होने की जानकारी दी।
उन्होंने कहा, “मुझे भरोसा नहीं हुआ। स्टेशन मास्टर, कुली और अन्य स्टॉफ एक व्हीलचेयर के साथ हमारे लिए स्टेशन पर इंतजार कर रहे थे। ट्रेन करीब 10 मिनट तक स्टेशन पर रुकी रही।”
पंकज ने कहा, “मेरे लिए यह काफी हैरानी की बात थी कि ब्ीामार पिता के लिए ट्वीट कर मांगी गई मदद पर इतनी जल्दी काम होगा।”
dharmpath.com dharmpath