बीरभूम हिंसा में 7 मरे, कई घायल

बीरभूम, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक बम विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है, और कई अन्य घायल हो गए हैं।

बीरभूम, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक बम विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है, और कई अन्य घायल हो गए हैं।

बीरभूम के पुलिस अधीक्षक एन. सुधीर कुमार ने आईएएनएस से कहा, “बीरभूम के लाबपुर में बदमाशों के दो गुटों के बीच संघर्ष हुआ। दोनों गुटों ने एक-दूसरे की तरफ बम फेंके। विस्फोट में दोनों गुटों के सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।”

शुक्रवार सुबह से ही इस घटना को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है।

गांव में स्कूल परिसरों सहित कई स्थानों पर बम फेंके गए, जिसके कारण विद्यार्थियों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

एक स्थानीय हाईस्कूल के हेडमास्टर ने कहा, “स्कूल में एक परीक्षा होनी थी, लेकिन हिंसा के कारण विद्यार्थी सुबह से अपने घरों से बाहर नहीं निकले। इसलिए हमें परीक्षा स्थगित करनी पड़ी।”

पुलिस के अनुसार, दोनों गुटों में संघर्ष इलाके में वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “विस्फोट में मारे गए लोग क्रूड बम बनाने में शामिल थे। कुछ मृतकों के घर से बम बनाने की सामग्री जैसे पत्थर के चिप्स और विस्फोटक बरामद हुए हैं।”

वाम मोर्चा की स्थानीय इकाई ने इलाके में बालू खनन पर कब्जे को लेकर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर गुटीय लड़ाई का आरोप लगाया है।

तृणमूल के स्थानीय नेतृत्व ने इन आरोपों को खारिज करते हुए वाम मोर्चा समर्थित बदमाशों पर क्षेत्र में हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अणुब्रत मंडल ने आरोप लगाया, “मैंने खबर सुनी है। स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ताओं में कोई गुटीय लड़ाई नहीं है। माकपा समर्थित गुंडों ने हिंसा भड़काई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493