बीसीसीआई करेगा सलाहकार समिति का गठन

कोलकाता, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने क्रिकेट के बेहतर संचालन और खेल को और बढ़ावा देने के लिए एक सलाहकार समिति का गठन करने का फैसला किया है। इस समिति में मुख्य रूप से प्रतिष्ठित खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।

बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी।

बीसीसीआई की कार्यसमिति ने रविवार को एक बैठक कर यह फैसला लिया। बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को इस सलाहकार समिति के गठन के लिए अधिकृत किया गया है।

अनुराग ठाकुर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, “बीसीसीआई की कार्यसमिति ने बीसीसीआई के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को एक क्रिकेट सलाहकार समिति बनाने के लिए अधिकृत किया है। इस समिति में प्रतिष्ठित खिलाड़ी शामिल होंगे और खेल के विकास के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव देंगे।”

कार्यसमिति के सदस्यों ने डालमिया एवं ठाकुर की देखरेख में भारतीय टीम के लिए नए कोच और सपोर्ट स्टाफ के चयन का भी फैसला किया।

गौरतलब है कि कोच डंकन फ्लेचर का कार्यकाल समाप्त हो चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493