बुंदेलखंड : किशोरी की हत्या, दूसरी से सामूहिक दुष्कर्म

महोबा, 5 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड में बुधवार को दो किशोरियों के साथ दरिंदगी की गई। महोबा जिले के कबरई कस्बे में घर से अगवा कर किशोरी की हत्या कर दी गई, जबकि जलौन जिले में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

महोबा के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने गुरुवार को बताया कि’कबरई कस्बे में मंगलवार की रात पड़ोसी तीन युवक बल पूर्वक 15 साल की किशोरी लक्ष्मी को उसकी मां भगवती को धक्का देकर अगवा कर ले गए, दूसरे दिन उसका शव पत्थर खदान में पाया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी के पड़ोसी राजा तिवारी, उसके साले सुनील और नौकर पिंटू के खिलाफ मामला दर्ज कर पिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट के अध्ययन के बाद ही पुलिस किसी निष्कर्ष में पहुंच पाएगी। एसपी ने सामूहिक दुष्कर्म होने से इनकार नहीं किया है।

जालौन जिले के एटा थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पचोखरा गांव में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा अपने घर में सो रही थी, उसका पिता खेत में पानी लगाने चला गया था। करीब आधी रात में गांव का रोहित और उसके दो अज्ञात साथी दरवाजा खटखटाया तो उसने पिता द्वारा खटखटाने के भ्रम में दरवाजा खोल दिया। इसके बाद तीनों उसे अपहृत कर गांव बाहर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना कारित की।

थानाध्यक्ष ने बताया कि रात में घर पहुंचे पिता ने बेटी को न पाकर ढूंढ़ा तो वह बेहोशी हालत में गांव बाहर मिली। उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान और पिता की तहरीर के आधार पर एक नामजद और दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493