बुंदेलखंड के सूखा पर योगेंद्र यादव करेंगे संवाद

झांसी, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश का बुंदेलखंड सूखा की मार झेल रहा है, यहां किसान किस तरह से समस्याओं से जूझ रहा है और उसे इस समस्या से कैसे उबारा जा सकता है, इस पर झांसी में 25 अक्टूबर को स्वराज अभियान के राष्ट्रीय संयोजक योगेंद्र यादव की अगुवाई में संवाद होगा।

इस आयोजन में बुंदेलखंड और देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

जल जन जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह ने शनिवार को एक बयान जारी कर बताया कि स्वराज अभियान के राष्ट्रीय संयोजक योगेंद्र यादव अपनी ‘संवेदना यात्रा’ के तहत उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र व हरियाणा की यात्रा कर चुके हैं। इस दौरान उन्हें सबसे ज्यादा गरीबी और लाचारी उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में दिखाई दी।

सिंह ने बताया कि यादव ने उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में किसानों की समस्या के निदान के लिए किसान संवाद, व्यापक सर्वेक्षा एवं प्रत्येक तहसील में व्यापक सूखे के आंकलन की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में 25 अक्टूबर को झांसी में यादव बुंदेलखंड भर के सूखे और किसानों के मुद्दे पर काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके बाद बुंदेलखंड और देशभर से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं को बुंदेलखंड के गांवों में सूखे के आकलन के लिए भेजा जाएगा। व्यापक सर्वेक्षण के बाद एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री को सौंपी जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493