बुंदेलखंड में भी गरबा और डांडिया की धूम (फोटो सहित)

झांसी, 29 सितंबर (आईएएनएस)। देश के अन्य हिस्सों की तरह बुंदेलखंड में भी नवरात्र के मौके पर गरबा और डांडिया का रंग चढ़ा हुआ है। छोटे से लेकर बड़े शहर और कस्बों में गूंजते देवी के गीतों पर महिला, पुरुष और युवक हर तरफ नाचते मिल जाएंगे।

झांसी में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा अपने-अपने स्तर पर गरबा व डांडिया का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार रात को ‘सिंधी वीमन विंग’ ने सिंधी डांडिया उत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में समाज के प्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

महिला विंग की अध्यक्ष कंचन आहूजा के मुताबिक, सिंधी समाज का बुंदेली धरा पर यह पहला डांडिया उत्सव है। इस आयोजन का मकसद समाज की महिलाओं को जागरूक करना है, ताकि वे अपने जीवन में खुशियां भरकर उत्सव की तरह जिएं।

ठस आयोजन में बड़ी संख्या में सिंधी समाज के जोड़ों ने बड़ी तादाद में हिस्सा लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में पहुंची महिलाओं और पुरुषों ने अपने नृत्य कौशल का प्रदर्शन किया। इस आयोजन की खूबी यह रही कि, जोड़े और महिलाओं ने ग्रुप में सिंधी गीतों पर डांडिया खेला। इतना ही नहीं सिंधी समाज के जोड़ों ने भी इस उत्सव का भरपूर आनंद लिया।

इसी तरह बुंदेलखंड के अन्य स्थानों जालौन, ललितपुर, छतरपुर आदि में भी गरबा और डांडिया का दौर चल रहा है। इन आयोजनों में हर वर्ग के लोग हिस्सा लेकर उत्सव का आनंद लेने में जुटे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493