बुंदेलखंड में हर्षोल्लास से 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

बुंदेलखंड, 15 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड के सभी सात जिलों के सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में 72वां स्वतंत्रता दिवस बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। गांव-देहात से लेकर शहरों व कस्बों तक नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी की।

उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड के सात जिलों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी और ललितपुर सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में बुधवार को सुबह आठ बजे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर आजादी की 72वीं वर्षगांठ मनाई गई। जिला मुख्यालयों में जिलाधिकारी और पुलिस लाइनों में पुलिस अधीक्षकों ने तिरंगा फहरा कर आजादी के लिए कुर्बान हुए वीर सपूतों को याद किया।

गांव-देहात से लेकर शहरों और कस्बों में नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चे अपने हाथों तिरंगा लेकर सुबह से ही प्रभात फेरी में जुट गए और आजादी से संबंधित गीत गाकर आजादी का जश्न मनाया। बांदा कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी डी.पी. गिरि व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक शालिनी ने तिरंगा फहराया।

महोबा जिला मुख्यालय में अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर पिछले डेढ़ माह से अनशन कर रहे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने अनशन स्थल में ध्वजारोहण किया और इंकलाबी नारे लगाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493