बुंदेसलीगा में कोलोन ने होफेनहीम को हराया

बर्लिन, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। जमर्न फुटबाल लीग बुंदेसलीगा के 28वें दौर के एक महत्वपूर्ण मैच में कोलोन ने हॉफेनहीम को 3-2 से हरा दिया। वहीं, बर्मन को अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर मौजूद स्टटगार्ट से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रविवार को अपने घरेलू मैदान पर हॉफेनहीम के खिलाफ मिली यह जीत कोलोन के इस सत्र की आठवीं जीत है।

इस जीत के साथ कोलोन 13वें स्थान से ऊपर 11वें पायदान पर पहुंच गया है। वहीं इस सत्र की 11वीं हार के बाद हॉफेनहिम अब भी सातवें पायदान पर मौजूद है।

दूसरी ओर, स्टटगार्ट की जीत ने उसे 26 अंकों के साथ 18वें से 17वें पायदान पर पहुंचा दिया है। बर्मन 35 अंकों के साथ नौवें पायदान पर बना हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493