गुरुग्राम, 27 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गुरुग्राम-बादशाहपुर मार्ग पर एक 61 वर्षीय बुजुर्ग की उसके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि हत्या का आरोप बुजुर्ग के दो दामादों पर लगा है।
मृतक की पहचान फाजिलपुर गांव निवासी हरपाल सिंह के रूप में की गई है।
पुलिस ने इस मामले में मृतक के दो दामाद- नरेश यादव और राहुल (दोनों भाई) सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हरपाल सिंह ने वर्ष 2010 में अपनी दो बेटियों का विवाह इन दोनों भाइयों से करवाया था। दोनों विवाहित जोड़े हरपाल के घर में ही रहते थे।
dharmpath.com dharmpath