बुजुर्ग भाजपा नेताओं के खिलाफ कुछ नहीं कहा : गडकरी (लीड-1)

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को इस बात से इनकार किया कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बुजुर्ग नेताओं पर हमले किए थे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व इन नेताओं से बिहार हार के मुद्दे पर सलाह-मशविरा कर रहा है।

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को इस बात से इनकार किया कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बुजुर्ग नेताओं पर हमले किए थे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व इन नेताओं से बिहार हार के मुद्दे पर सलाह-मशविरा कर रहा है।

एक अन्य केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि असहमति का इजहार सार्वजनिक रूप से नहीं बल्कि पार्टी के अंदर किया जाना चाहिए।

गडकरी ने एक बयान में कहा, “आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी सहित पार्टी के बुजुर्ग नेता हमारे लिए बेहद सम्मानित हैं। मैंने या पार्टी के किसी भी अन्य नेता ने कभी भी इनके प्रति कोई असम्मान नहीं दिखाया है।”

गडकरी ने कहा, “इस बात का सवाल ही नहीं उठता कि किसी ने भी इनसे स्पष्टीकरण मांगने या इन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग उठाई है।”

गडकरी ने इस बात को गलत बताया कि बिहार की हार के लिए पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाने वाले इन बुजुर्ग नेताओं के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई की मांग की थी।

उन्होंने अपने बयान में कहा, “मीडिया के एक हिस्से में ऐसी बातें आईं हैं, जिनसे लगता है कि मैंने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का सुझाव दिया है। यह पूरी तरह गलत और गुमराह करने वाला है।”

आडवाणी, जोशी, यशवंत सिन्हा और शांता कुमार ने एक साझा बयान में कहा था कि बिहार की हार की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। इसे सीधे-सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से जोड़ कर देखा गया था।

गडकरी ने इस बात को दोहराया कि बिहार में हार के लिए कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि पार्टी सामूहिक रूप से जिम्मेदार है।

गडकरी को गुरुवार को यह कहते पाया गया था, “मैंने शाह से उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है, जो गैरजिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।”

पूर्व भाजपा अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को बेंगलुरु में कहा, “बेहतर हुआ होता अगर ये मुद्दे सार्वजनिक रूप से उठाए जाने के बजाए पार्टी मंच पर उठाए जाते। लेकिन, हम इन्हें गंभीरता से ले रहे हैं।”

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “आडवाणी जी ने पार्टी को बढ़ाने के लिए बहुत कुछ किया है। हम हर बात का संज्ञान ले रहे हैं। वे लोग नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ नहीं कह रहे हैं। उन्होंने हमारी बिहार की रणनीति पर टिप्पणी की है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493