बुमराह बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं, वह महान खिलाड़ी हैं : क्रुणाल

बेंगलुरू, 29 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या ने अपने साथी खिलाड़ी और भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की प्रशंसा की और कहा कि वह एक महान खिलाड़ी हैं।

बुमराह ने गुरुवार को बेंगलोर के खिलाफ यहां खेले गए मुकबाले में चार ओवर में केवल 20 रन देकर तीन विकेट लिए।

मैच के बाद पांड्या ने कहा, “मैच शानदार रहा। हम दूसरी पारी में अंदर-बाहर होते रहे। जिस तरह से बुमराह ने गेंदबाजी की, वह एक महान खिलाड़ी हैं। वह लगातार बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं, चाहे वह भारत के लिए खेल रहे हो या मुंबई इंडियंस के लिए।”

क्रुणाल ने हार्दिक पांड्या की भी तारीफ की। उन्होंने कहा,”इस वर्ष जब भी मैंने हार्दिक को देखा है तब उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है। जो उन्होंने किया, उसकी मुझे अपेक्षा थी। उनकी सोच साफ है और मुझे यकीन है कि वह मुंबई के लिए लागातार अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493