रूप दुर्गापाल ने इंडोनेशियाई टीवी शो के लिए शूटिंग की

मुंबई, 29 मार्च (आईएएनएस)। ‘बालिका वधू’ और ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ जैसे टीवी शोज से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री रूप दुर्गापाल ने एक इंडोनेशियाई टीवी शो की शूटिंग की है।

रूप ने कहा, “मैं एक टेलीविजन चैनल की एनिवर्सरी मनाने के सिलसिले में जकार्ता में थी। यह चैनल मेरे कई भारतीय टीवी शोज दिखाता है। संयोग से, इस बार मुझे एक शॉर्ट रोमांटिक कॉमेडी सीरीज की शूटिंग करने का भी मौका मिला।”

उन्होंने कहा कि उन्हें भाषा संबंधी कोई समस्या नहीं हुई क्योंकि उन्हें अंग्रेजी, इंडोनेशियाई के साथ ही हिंदी बोलने की छूट थी। सीरीज का प्रसारण रमजान के आसपास होगा।

शो में रूप ने ‘साथ निभाना साथिया’ के अभिनेता विशाल सिंह के साथ काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493