बुरका खरीदी में भाजपा फंसी:मोदी की सभा के लिए सुरक्षा पर भारी पड़ सकती है खरीदी

burkaअनिल सिंह (भोपाल)– कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सबूतों सहित 44 लाख के बुर्के खरीदने का खुलासा दिलीप बिल्डकोन के मेनेजर संजय जैन के लिए किया है।
इंदौर में बुर्के खरीदी का बिल प्रस्तुत करते हुए,दिग्विजय सिंह ने कहा है कि दिलीप बिल्डकोन इतने बुर्कों का करेगा क्या,वास्तव में इस खुलासे से बिल्डर मुसीबत में आ गया है यदि उसने बुर्के खरीदे हैं तो क्यों ?
क्या मोदी की सभा के लिए ?
यदि मोदी की सभा के लिए खरीदे हैं तब भी यह समझ से परे है,क्योंकि जो मुस्लिम महिलायें आएँगी उनके पास पहले से ही बुर्के होंगे तब इन नए बुर्कों की क्या जरूरत ?
क्या हिन्दू महिलाओं के लिए थे बुर्के ?
खबर यह है की हिन्दू महिलाओं को बुर्के पहना कर बैठाने की योजना बनाई गयी है ,क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं का आना मुश्किल है ,अतः महिलाओं को लाकर उन्हें बुर्के पहना भीड़ ज्यादा दिखाने की योजना थी।
यह योजना खतरनाक भी हो सकती है
बिना पहचान के यह योजना मोदी की सभा में सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक हो सकती है,बुरका पहन कर कोई भी फिदायीन हमलावर घुस सकता है,अभी अफ्रीका में इसी रूप में आतंकवादी घुसे थे अतः सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह खरीदी परेशानी बन सकती है।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493