भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान ने कहा, “बुर्के में आकर कौन कितने वोट डाल रहा है, इसका पता नहीं चल रहा है। इस कारण बहुत सारे फर्जी वोट पड़ सकते हैं। ऐसी महिलाओं का चेहरा देखकर ही वोट डलवाया जाना चाहिए।”
उन्होंने जमीयत-उलेमा-ए हिंद पर वोटों के धुव्रीकरण का आरोप लगाया और कहा कि चुनाव के समय फतवे जारी करना भी गुनाह है। इस पर ध्यान देना चाहिए।
बालियान ने कहा, “कई जगहों पर पोलिंग पार्टियों पर दबाव बनाया जा रहा है। मुझे लगता है कि फर्जी वोट डाले जा रहे हैं। अगर इसकी जांच नहीं होती है तो मैं दोबारा मतदान की मांग करूंगा।”
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने कहा, “इस पूरे मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी और एएसपी से र्पिोट मांगी गई है। मामले का संज्ञान लिया गया है और हिदायत दी गयी है किसी प्रकार की फर्जी वोटिंग ना होने पाए। चुनाव आयोग फर्जी वोटिंग के पूर्णतया खिलाफ है।”
बलियान के खिलाफ लड़ रहे चौधरी अजीत सिंह ने कहा, “मैं सब देख रहा हूं, यहां सब ठीक चल रहा है। अगर संजीव बालियान को हताशा है तो चुनाव आयोग से बात कर लें। बालियान को उल्टी सीधी बातें करने की आदत है।”
dharmpath.com dharmpath