Bullet Challan: सड़कों पर बाइक की तेज आवाज और स्टंटबाजी को लेकर पुलिस की सख्ती बढ़ती जा रही है। खासकर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट से पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले वाहन चालक अब सीधे कार्रवाई के घेरे में हैं। हिसार में पुलिस ने ऐसी ही एक बुलेट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹23,500 का चालान काटा है। एसपी सिद्धांत जैन के निर्देश पर सब-इंस्पेक्टर सुरेश कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस ने साफ किया है कि वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन कर सड़क पर हुड़दंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हिसार यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए अभियान तेज किया है। इस महीने के शुरुआती 15 दिनों में ही नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के 1,085 चालान किए गए हैं।पुलिस की कार्रवाई सिर्फ मॉडिफाइड साइलेंसर तक सीमित नहीं है। बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने और एक बाइक पर तीन लोगों के बैठने जैसे मामलों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath