नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत को केवल ‘हाई स्पीड’ ट्रेन ही नहीं, बल्कि उच्च गति के विकास की भी जरूरत है।
मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के साथ यहां आयोजित ‘भारत-जापान बिजनेस लीडर्स फोरम’ में यह बात कही।
शिंजो शुक्रवार को तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर भारत आए।
मोदी ने कहा कि भारत उत्कृष्ट मानव संसाधन और एक तकनीकी आधार के साथ कई विकासशील संभावनाओं की भूमि है।
उन्होंने कहा, “केवल हाई स्पीड ट्रेन ही नहीं, बल्कि भारत को उच्च गति के विकास की जरूरत भी है।”
मोदी ने कहा कि जापान में ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के चलने के बारे में सुनकर उन्हें गर्व महसूस होता है।
dharmpath.com dharmpath