बुलेट रेलगाड़ियां पटरी पर : रेलमंत्री

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। देश में बुलेट रेलगाड़ी लाने की योजना पर काम जारी है और एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की गति भी बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। यह बात गुरुवार को रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कही।

प्रभु ने यहां समाचार चैनल ‘आजतक’ द्वारा आयोजित परिचर्चा ‘मंथन’ में कहा, “बुलेट रेलगाड़ी परियोजना के लिए हम अहमदाबाद-मुंबई मार्ग पर जापान के सहयोग से और दिल्ली-चेन्नई मार्ग पर चीन के सहयोग से व्यावहारिकता अध्ययन कर रहे हैं। परियोजना सही रास्ते पर है।”

उन्होंने हालांकि कहा कि इस तरह की बड़ी परियोजना में समय लगता है, क्योंकि विशाल निवेश और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञता की जरूरत होती है।

प्रभु ने कहा कि सरकार देश में सभी प्रकार की रेलगाड़ियों की गति बढ़ाने की योजना पर भी काम कर रही है।

उन्होंने कहा, “दो-तिहाई आय देने वाली मालगाड़ियों के लिए हम समर्पित माल ढुलाई गलियारा बना रहे हैं, जिससे आय तो बढ़ेगी ही, हमारी पटरियों पर दबाव भी घटेगा, जिससे परिचालन क्षमता बढ़ेगी।”

मंत्री ने कहा, “हमने ग्राहक सेवा पोर्टल भी बनाए हैं, जिसके जरिए यात्री शिकायत कर सकते हैं। साथ ही कर्मचारियों के साथ जवाबदेही भी निश्चित की जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493