Monday , 20 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » मनोरंजन » बुसान में ‘अलीगढ़’ की प्रतिक्रिया से निर्देशक उत्साहित

बुसान में ‘अलीगढ़’ की प्रतिक्रिया से निर्देशक उत्साहित

मुंबई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म ‘अलीगढ़’ को 20वें बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में रविवार को स्क्रिनिंग के बाद काफी प्रशंसा मिली और लोगों ने खड़े होकर इसका सम्मान किया। वहीं हंसल मेहता इस प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित हैं।

मुंबई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म ‘अलीगढ़’ को 20वें बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में रविवार को स्क्रिनिंग के बाद काफी प्रशंसा मिली और लोगों ने खड़े होकर इसका सम्मान किया। वहीं हंसल मेहता इस प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित हैं।

मेहता ने ट्विटर पर लिखा, “शुक्रिया बुसान में ‘अलीगढ़’ की प्रतिक्रया से उत्साहित हूं। फिल्म को सम्मान मिला। लोग कहानी से प्रेरित थे। शुक्रिया।”

उन्होंने साझा किया, “बड़ा ऑडिटोरियम पूर भरा हुआ था। बुसान में ‘अलीगढ़’ के लिए धन्यवाद।”

फिल्म अलीगढ़ में यूनिवर्सिटी के एक गे प्रोफेसर का किरदार मनोज बाजपेयी निभा रहे हैं और राजकुमार राव का भी काफी अहम किरदार है।

फिल्म, दक्षिण कोरिया में चल रहे फिल्म महोत्सव में दिखाई गई। यहां दस दिवसीय फिल्म महोत्सव 10 अक्टूबर तक चलेगा।

‘अलीगढ़’ का प्रदर्शन 17वे जीयो मामी मुंबई फिल्म महोत्सव में होगा। यह फिल्म 59वें बीएफआई लंदन फिल्म महोत्सव में भी प्रदर्शित होगी।

बुसान में ‘अलीगढ़’ की प्रतिक्रिया से निर्देशक उत्साहित Reviewed by on . मुंबई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म 'अलीगढ़' को 20वें बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में रविवार को स्क्रिनिंग के बाद काफी प्रशंसा मिली मुंबई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म 'अलीगढ़' को 20वें बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में रविवार को स्क्रिनिंग के बाद काफी प्रशंसा मिली Rating:
scroll to top