उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी-अगस्त अवधि में उद्योग का शुद्ध लाभ 101.6 अरब युआन (16 अरब डॉलर) रहा, जो साल-दर-साल आधार पर 4.2 फीसदी कम है।
खनन और स्मेल्टिंग क्षेत्र का शुद्ध लाभ क्रमश: 19.9 फीसदी और 8.6 फीसदी कम रहा।
वैश्विक सुस्ती, खपत में गिरावट और डॉलर में मजबूती के कारण गैर फेरस उद्योग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। गत वर्ष उद्योग को 205.3 अरब युआन का लाभ हुआ था, जो साल-दर-साल आधार पर 1.5 फीसदी कम था।
वर्तमान वर्ष के प्रथम आठ महीने में सरकारी कंपनियों को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। उद्योग के समस्त लाभ में सरकारी कंपनियों के लाभ की महज एक फीसदी हिस्सेदारी रही, जो गत वर्ष 6.5 फीसदी थी।
प्रथम आठ महीने में गैर फेरस धातु का 33.9 करोड़ टन उत्पादन हुआ, जो साल-दर-साल आधार पर 9.4 फीसदी अधिक है।
dharmpath.com dharmpath