शिंजियांग कृषि औद्योगिकीकरण विकास ब्यूरो ने कहा कि दक्षिणी शिंजियांग में इस साल के अंत तक 3,000 ड्राइंग रूम बन जाएंगे। शेष 2018 के आखिर तक पूरे होंगे।
सूखे हुए फसलों के भंडारण के लिए इस तीन साल की अवधि में इन ड्राइंग रूम के आसपास 6,000 शीत भंडार भी बनाए जाएंगे। 2015 में 1,000 शीत भंडार खोल दिए जाएंगे।
शिंजियांग में खुबानी, शहतूत, विभिन्न किस्म के बादामों और अंगूर का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। सुखाने के बाद इन फलों को दूर-दूर तक भेजा जा सकता है। इससे बिक्री और किसानों की आय बढ़ेगी।
कृषि विभाग ने गत वर्ष दक्षिणी शिंजियांग में 1,500 ड्राइंग रूम बनाए थे, जिनमें 13 काउंटियों में 20 हजार टन खुबानी सुखाए गए थे। इससे 74 हजार कृषक परिवारों को 18 करोड़ युआन (2.813 करोड़ डॉलर) अतिरिक्त आय हुई।
सूखे कृषि उत्पादों की उपलब्धता बढ़ने से खाद्य कंपनियों ने दक्षिणी शिंजियांग के खोतान और कशगर में प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किए हैं। उनकी मौजूदगी से सूखे कृषि उत्पादों की मांग बढ़ी है, जिससे इन उत्पादों की कीमत भी बढ़ी है।
सरकारी मदद से शिंजियांग के किसानों की प्रति व्यक्ति सालाना आय गत वर्ष 13.7 फीसदी बढ़ी है। 2014 में प्रति व्यक्ति शुद्ध आय बढ़कर 8,296 युआन हो गई है। लगातार चौथे वर्ष सालाना आय करीब 1,000 युआन बढ़ी है।
dharmpath.com dharmpath