बेंगलुरु, 31 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस उम्मीदवार मुनिरत्न ने राजा राजेश्वरी (आरआर) नगर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में 25 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की है।
कर्नाटक के संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी के.एन. रमेश ने यहां आईएएनएस को बताया, “मतगणना के सभी 18 चरणों के पूरा होने के बाद मुनिरत्न ने 25 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की है।”
मुनिरत्न ने भाजपा के तुलसी मुनिराजू गौड़ा और जनता दल सेक्युलर के जी. एच. रामचंद्रन को हराया।
क्षेत्र में चुनावी कदाचार की रिपोर्ट के कारण 12 मई को चुनाव टाल दिया गया था। 28 मई को हुए चुनाव में लगभग 54 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath