बेंगलुरू आने वाले विमान को कराची उतारा गया

बेंगलुरू, 11 जून (आईएएनएस)। दुबई से बेंगलुरू आ रहे एमिरेट्स के एक विमान को संचालन संबंधी कारणों से गुरुवार सुबह कराची की तरफ मोड़ दिया गया।

दुबई स्थित विमानन कंपनी के एक कार्यकारी अधिकारी ने आईएएनएस को यहां बताया, “दुबई से बेंगलुरू जा रही उड़ान संख्या ईके564 को कराची की तरफ मोड़ दिया गया।”

उन्होंने बताया, “विमान सुबह 7.15 बजे कराची हवाईअड्डे पर उतरा और अपराह्न 12.16 बजे बेंगलुरू पहुंचा।”

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इतनी ही जानकारी उपलब्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493