बेंगलुरू इंडिया बायो 2016 नौ फरवरी से

बेंगलुरू, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। बेंगलुरू इंडिया बायो 2016 अगले साल नौ से 11 फरवरी तक आयोजित होगा। ‘वॉट्स ट्रेंडिंग इन बायोटेक इंडिया’ थीम वाले इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मल्टी-ट्रैक सम्मेलन, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो, मंत्रणा और कई अन्य कार्यक्रम शामिल हैं।

कर्नाटक के आईटी, जैव प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री एस.आर. पाटिल ने कहा कि कार्यक्रम में 15 देशों के 100 विशेषज्ञ, 100 प्रदर्शक और 3,000 व्यापार पर्यटक हिस्सा लेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में कर्करोग (कैंसर) विज्ञान, असाधारण बीमारियों व अन्य चीजों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

इसमें 100 युवा शोधकर्ता पोस्टर सत्र के जरिये नए शोध पेश करेंगे।

जैव प्रौद्योगिकी पर होने वाले इस सम्मेलन का आयोजन कर्नाटक सरकार और विजिन ग्रुप अन्य की मदद से कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493