बेंगलुरू, 5 अगस्त (आईएएनएस)। आई-लीग चैम्पियन बेंगलुरू एफसी ने आस्ट्रेलियाई फुटबाल खिलाड़ी कैमरून वाटसन के साथ करार किया है। यह घोषणा शुक्रवार को की गई।
29 वर्षीय यह मिडफील्डर आस्ट्रेलिया की ए-लीग में एडिलेड युनाइटेड के लिए खेल चुके हैं। पिछले सत्र में वह इंग्लिश फुटबाल क्लब न्यूकैसल के लिए खेले थे।
वाटसन ने एक बयान में कहा, “मैंने कुछ लोगों से बात की है और लीग के बारे में काफी अच्छी बाते सुनी हैं। मैं क्लब के पूर्व खिलाड़ी सीन रूनी के साथ भी बात की है। उन्होंने क्लब के बारे में काफी अच्छी बातें की हैं। मैं यहां स्थानीय क्लब के साथ अभ्यास कर रहा हूं और अपने आप को फिट रखने की कोशिश कर रहा हूं।”
क्लब के कोच अलबर्ट रोका का मानना है कि वाटसन का टीम में आना काफी अहम साबित होगा।
उन्होंने कहा, “कैमरून महत्वपूर्ण जगह के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। आस्ट्रेलिया में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। मेरा मानना है कि वहां की लीग का स्तर अच्छा है और उनका टीम में आना टीम को काफी मदद करेगा।”
dharmpath.com dharmpath