रियायत देने से रेलवे को 1602 करोड़ रुपये का घाटा

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे को साल 2015-2016 में यात्रियों को दी गई विभिन्न रियायतों से 1,602 करोड़ रुपए राजस्व का नुकसान हुआ है।

रेल राज्य मंत्री राजेन गोहैन ने शुक्रवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में इसकी जानकारी दी। गोहैन ने कहा,”यात्रियों को कई श्रेणियों में दी गई रियायतों की वजह से 1,602 करोड़ रुपए राजस्व का नुकसान हुआ है।”

रेलवे यात्रियों को 24 श्रेणियों में रियायतें देता है। इनमें वरिष्ठ नागरिक, मरीज और पद्म सम्मान पाने वाले लोग शामिल हैं।

रेलवे को वरिष्ठ नागरिकों को दी गई रियायत से 1,285 करोड़ रुपये और दिव्यांगों की रियायत से 107 करोड़ रुपये राजस्व का नुकसान हुआ है।

मंत्री ने कहा कि यात्रियों को दी जा रही रियायतों में बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493