बेंगलुरू, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। डिफेंडर हरमनजोत खाबरा ने बेंगलुरू एफसी के साथ अपने करार को 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है।
बेंगलुरू, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। डिफेंडर हरमनजोत खाबरा ने बेंगलुरू एफसी के साथ अपने करार को 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है।
क्लब ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी।
खाबरा ने कहा, “मेरे लिए यह काफी अहम फैसला था। बेंगलुरू एफसी के साथ मेरा पिछला सीजन शानदार रहा है। हम देश के सर्वश्रेष्ठ क्लबों में शामिल हैं जिसने फुटबाल को देश में नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं।”
खाबरा इसी साल जनवरी-2017 में क्लब के साथ जुड़े थे और उन्होंने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। खाबरा ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद एएफसी कप में मालदीव के खिलाफ उन्हें चोट लग गई थी।
यह डिफेंडर काफी तेजी से अपनी चोट से उबर रहा है और सभी टूर्नामेंट में क्लब के लिए 19 मैच खेले हैं।
dharmpath.com dharmpath