लिस्बन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। पुर्तगाल के मिडफील्डर डेनिलो पेरेरा चोट के कारण इस वर्ष जून में रूस में होने वाले फुटबाल विश्वकप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
पेरेरा के क्लब एफसी पोर्टो ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने पुर्तगाल के लिए अब तक 27 मैच खेले हैं।
पोर्टो ने कहा, “पेरेरा को बाएं पैर में चोट लगी है और अब गुरुवार को उनके चोट का स्कैन किया जाएगा।” क्लब ने कहा कि उनके बारे में और कोई जानकारी उनके आपरेशन के बाद ही दी जाएगी।
dharmpath.com dharmpath