अफगानिस्तान के साथ जारी टी-20 सीरीज के बीच भारत को बड़ा झटका लगा है. भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) साइड स्ट्रेन की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. इसके बाद उनका आने वाले एशियन गेम्स में भी खेलना मुश्किल लग रहा है. वरुण चक्रवर्ती हाल ही में हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरे थे, जो उन्हें जुलाई में इंग्लैंड टूर पर लगी थी. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में एक विकेट लिया था, जिसे भारत ने आराम से जीता था. वरुण ने अपने चार ओवर में सिर्फ 16 रन खर्च किये थे.
TOI ने BCCI के एक सोर्स के हवाले से बताया, ‘यह एक नई इंजरी है. MRI से पता चला है कि यह साइड स्ट्रेन है. वह सीरीज से बाहर हो गए हैं और एशियन गेम्स में उनके खेलने की उम्मीद कम है.’ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में इंजरी मैनेजमेंट हाल ही में खिलाड़ियों के बार-बार चोटिल होने की वजह से जांच के दायरे में आया है. चक्रवर्ती इस ट्रेंड का एक और उदाहरण हैं.
dharmpath.com dharmpath