बेंगलुरू एफसी में बने रहेंगे डिफेंडर जॉनसन

बेंगलुरू, 21 जून (आईएएनएस)। बेंगलुरू एफसी (बीएफसी) ने जॉन जॉनसन के साथ करार के विस्तार की घोषणा की।

फुटबाल क्लब ने जॉनसन के साथ दो साल का करार किया है। इसके मुताबिक, जॉनसन टीम के साथ आई-लीग (2017-18) में भी शामिल रहेंगे।

बेंगलुरू क्लब की स्थापना के बाद से ही जॉनसन इसमें शामिल हैं और इस दौरान क्लब ने दो आई-लीग खिताब और एक फेडरेशन कप खिताब जीता।

जॉनसन को 2015-16 सत्र में आई-लीग का सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया था। हालांकि, 2014-15 सत्र में क्लब को इस लीग के खिताबी मुकाबले में मोहन बागान से हार का सामना करना पड़ा था।

बेंगलुरू एफसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुस्तफा घोसे ने अपने एक बयान में कहा, “जॉनसन क्लब के लिए काफी महत्वपूर्ण। हम क्लब में अभी महत्वपूर्ण चरण में हैं और अन्य दो सत्रों के लिए उन्हें टीम में शामिल किया है।”

मुस्तफा ने कहा, “वह हमेशा से ही प्रेरणादायक रहे हैं और वह प्रशंसकों के पसंदीदा है।”

भारत में अपना पहला सत्र खेलने के बाद से ही जॉनसन पर कई क्लबों की नजर है, लेकिन उन्होंने कहा कि बेंगलुरू एफसी के साथ करार उनके लिए सबसे आसान विकल्प था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493