बेंगलुरू : एयरो शो के पास पार्किं ग में आग, 100 कारें जलकर खाक (लीड-1)

बेंगलुरू, 23 फरवरी (आईएएनएस)। बेंगलुरू में भारतीय वायु सेना के येलहांका हवाई अड्डे के सामने पार्किं ग लॉट में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर 100 कारें जलकर खाक हो गईं। यहां एयरो इंडिया एयर शो का आयोजन हो रहा है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक एम. एम. रेड्डी ने आईएएनएस को बताया कि आग संभवत: सूखी घास के कारण लगी और तेज हवाओं के चलते तेजी से फैल गई।

आग दोपहर 12 बजे के आसपास लगी। वायु सेना के अड्डे पर हो रहे शो को देखने आए लोगों द्वारा पार्क किए गए वाहनों को इसने देखते ही देखते अपनी चपेट में ले लिया और वाहन खाक हो गए।

आग से धुंए का काला गुबार उठने लगा। अगल-बगल खड़ी गाड़ियों को हटाकर व जगह बनाकर आग की लपटों पर काबू करने का प्रयास किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493