बेंगलुरू की झीलों की सफाई पर 800 करोड़ रुपये निवेश होगा

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को कहा कि बेंगलुरू की झीलों की सफाई पर केंद्र सरकार 800 करोड़ रुपये निवेश करेगी। इसमें शहर की सर्वाधिक प्रदूषित झील बेलांदुर झील भी शामिल है।

मंत्री ने यहां कहा, “केंद्र सरकार ने इन झीलों की सफाई के लिए 800 करोड़ रुपये दिए हैं।”

यह राशि कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन (अमृत) योजना के तहत जारी की जाएगी। इसके तहत 500 करोड़ रुपये एक अवजल पाइपलाइन के निर्माण पर खर्च किया जाएगा, जिसके जरिए शहर के गंदे जल को शोधन संयंत्र तक लाया जाएगा। 162 करोड़ रुपये बेलांदुर झील के लिए चार शोधन संयंत्र बनाने पर खर्च होगा।

शहर का करीब 40 फीसदी गंदा जल बेलांदुर झील में प्रवाहित होता है। यह झील 891.9 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493