बेंगलुरू के इस रेलवे स्टेशन को चलाएंगी महिलाएं

बेंगलुरू, 8 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को बनासबाड़ी रेलवे स्टेशन के पूरी तरह महिलाओं द्वारा चलाने की घोषणा की।

गोयल ने मीडिया से कहा, “यह देश का पांचवां रेलवे स्टेशन है, जो महिलाओं द्वारा चलाया जा रहा है और इस स्टेशन की सभी गतिविधियां महिलाओं द्वारा चलाई जा रही हैं।”

बनासबाड़ी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर, बुकिंग क्लर्क और रिजर्वेशन क्लर्क समेत सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी।

इसके अलावा महिलाओं द्वारा पूरी तरह चलाए जा रहे अन्य रेलवे स्टेशन हैं – मुंबई का माटुंगा, जयपुर का गांधीनगर, आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले का चंद्रागिरी और महाराष्ट्र के नागपुर का अजनी।

भारतीय रेल के कुल 13 लाख कर्मचारियों में से 1 लाख महिलाएं हैं (7.6 फीसदी)।

गोयल ने सम्मेलन से इतर आईएएनएस को बताया, “भारतीय रेल हालांकि लोगों की भर्ती में भेदभाव नहीं करता है, लेकिन रेलवे के कुछ क्षेत्र हैं, जहां दुर्भाग्य से भारतीय महिलाएं आवेदन नहीं करती है। हम जल्द ही महिलाओं की भर्ती करेंगे, खासतौर से रेलवे के रक्षा दल में।”

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दक्षिण पश्चिम रेलवे ने बेंगलुरू से चेन्नई तक संघमित्र एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जिसके चालक दल में सभी महिलाएं थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493