बेंगलुरू के 7 स्कूली विद्यार्थी अफ्रीका के किलिमंजारो चोटी पर पहुंचे

बेंगलुरू, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। इस शहर के एक स्कूल के सात विद्यार्थियों ने हाल ही में अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर पहुंचने में सफलता पाई है। इस चोटी की ऊंचाई 19,336 फुट है। स्कूल की ओर से रविवार को यह जानकारी दी गई।

इंडस इंटरनेशनल स्कूल की ओर से इस दौरे के प्रभारी कैप्टन मोहित के हवाले से कहा गया है, “हमारे सात विद्यार्थियों ने 24 सितम्बर से तीन अक्टूबर तक के इस 10 दिवसीय अभियान में 29 सितम्बर को उसकी चोटी पर कदम रखा। ये तंजानिया के किलिमंजारो नेशनल पार्क से 36 किलोमीटर पर्वतारोहण कर चोटी पर पहुंचे।”

9वीं एवं 10वीं कक्षा के ये विद्यार्थी हैं सिद्धार्थ सिंह, तरुश हैरिस, मिहिर कंसल, आर्यमान वर्मा, जास्मेहर सिंह, राहुल राव और विलियम जोसेफ।

हैरिस ने कहा, “जैसे ही मैंने चोटी पर कदम रखा मैं रो पड़ा। मुझे सम्मान और गर्व का अनुभव हुआ कि जीवन ने मुझे ऐसा अवसर दिया है।”

सबसे पहले कंसल चोटी पर पहुंचा। उसने कहा कि बचपन से ही उसका सपना था कि जब वह बड़ा होगा तो सबसे कठिन खेल को चुनेगा।

उसने कहा, “मेरा लक्ष्य सात महाद्वीपों के सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ना है। उस सपने को पूरा करने की दिशा में यह पहला कदम है।”

मोहित ने कहा, “यात्रा का आखिरी छह किलोमीटर सबसे चुनौतीपूर्ण था। छह-सात घंटों के संघर्ष के बाद हमें चोटी फतह करने के लिए सीधी चढ़ाई चढ़नी थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493