बेंगलुरू में कर्नाटक राज्यपाल ने फहराया तिंरगा

बेंगलुरू, 26 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के राज्यपाल वाजुभाई आर. वाला ने मंगलवार को 67वें गणतंत्र दिवस पर मानेकशॉ परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया और सुरक्षा बलों की सलामी ली।

वाला ने खुली जीप से यहां मौजूद 8,000 लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

समारोह में जनता को हिंदी में संबोधित करते हुए वाला ने 20 टुकड़ियों की सलामी ली, जिसमें सशस्त्र बल, राज्य रिजर्व पुलिस, सीमा सुरक्षा बल, नागरिक रक्षा बल, होमगार्ड, फायर ब्रिगेड, भारत स्काउट एंड गाइड, राष्ट्रीय कैडेट कोर और उनके बैंड शामिल रहे।

राज्य के सरकारी और पब्लिक स्कूल तथा कॉलेज के करीब 2,500 छात्रों तथा कांग्रेस सेवा दल के लड़के और लड़कियों ने मार्चपास्ट में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैय्या, गृहमंत्री जी. परमेश्वरा और बेंगलुरू विकास मंत्री के. जे. जॉर्ज समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493