बेंगलुरू में कोहली नहीं मिली थी : अनुष्का

मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने मीडिया की उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें यह कहा गया कि वह बेंगलुरू में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली से मिली थीं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अनुष्का अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग से थोड़ा समय निकालकर बेंगलुरू में कोहली से मिलने गई थीं। हालांकि, अभिनेत्री की ओर से जारी बयान के मुताबिक ये रिपोर्ट झूठी हैं।

अनुष्का की ओर से जारी बयान में कहा गया, “बेंगलुरू में कोहली से अनुष्का की मुलाकात की सूचना देने वाली रिपोर्ट सरासर झूठी हैं।”

बयान में कहा गया, “वह बीमार थीं, लेकिन फिर भी फिल्म का प्रचार जारी रखा। यह जानने के बावजूद कि वह मुंबई में थीं, उनकी बेंगलुरू में होने की रिपोर्टो की बात काफी निराशाजनक है।”

इस बयान में कहा गया कि इस प्रकार की खबरों का यही मतलब है कि अनुष्का की पेशवराना अंदाज पर उंगली उठाने की कोशिश की जा रही है।

अपनी फिल्म ‘सुल्तान’ की रिलीज का इंतजार कर रहीं अनुष्का को अपने प्रोडक्शन में बनने वाली दूसरी फिल्म ‘फिल्लौरी’ और फिल्मकार करन जौहर की ‘ए दिल है मुश्किल’ में भी देखा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493