कोलकाता, 4 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर ने कहा है कि वह ‘सेंटर फॉर साइंस ऑफ हैप्पीनेस’ स्थापित करेगा, जिससे छात्रों को न केवल खुशियां पाने में मदद मिलेगी, बल्कि इस क्षेत्र में वे आगे शोध भी कर सकेंगे।
एक भूतपूर्व छात्र सतिंदर सिंह रेखी केंद्र की स्थापना में मदद कर रहे हैं, जिनमें नाम पर इसका नाम रखा गया है।
आईआईटी, खड़गपुर की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि ‘रेखी सेंटर फॉर साइंस ऑफ हैप्पीनेस’ से ‘हैप्पी टक्नोक्रैट’ निकलेंगे।
केंद्र के समन्वय प्रभारी दामोदर सुआर ने कहा कि इस केंद्र के जरिए आईआईटी का उद्देश्य अर्थपूर्ण जीवन को बढ़ावा देना, प्रसन्नता, सुख, समग्र आत्म विकास के लिए एक माहौल बनाना और छात्रों, शिक्षकों एवं परिसर के लोगों के बीच परस्पर बातचीत के जरिए सकारात्मक प्रगति है। यह ऐसे पाठ्यक्रमों, शोध और प्रशिक्षण के विकास पर भी जोर देता है, जो वैज्ञानिक रूप से खुशी के विज्ञान की तलाश करता है।
सुआर ने कहा कि खुशी के विज्ञान पर पहली राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन इस साल अगस्त महीने में होगा। केंद्र के लिए जगह चिन्हित कर ली गई है और जल्द ही सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath