बेंगलुरू में बारिश की संभावना

बेंगलुरू, 2 अगस्त (आईएएनएस)। बेंगलुरू में रविवार को बारिश होने की संभावना है।

मौसम कार्यालय ने अनुमान जाहिर किया है कि आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन में बारिश हो सकती है।

शहर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तक होने का अनुमान है।

शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो औसत से तीन डिग्री अधिक था। जबकि न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री अधिक 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493