बेंगलुरू में 21 फरवरी को प्रस्तुति देंगे रसेल

बेंगलुरू, 7 फरवरी (आईएएनएस)। हास्य कलाकार रसेल पीटर्स अपने ऑलमोस्ट फेमस विश्व दौरे के तहत इस समय भारत में हैं और 21 फरवरी को बेंगलुरू में प्रस्तुति देने वाले हैं।

रसेल की प्रस्तुतियां 11 फरवरी से शुरू हो जाएंगी और इस दौरान वह मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और चेन्नई में भी प्रस्तुतियां देंगे।

एक बयान के अनुसार, “दुनिया भर में अपनी हास्य प्रतिभा का परिचय देने के बाद रसेल 21 फरवरी, 2015 को बेंगलुरू के नाइस मैदान में प्रस्तुति देंगे।”

रसेल का यह दौरा ‘ओनली मछ लाउडर’ के नए उत्सव स्टेज42 का हिस्सा है।

स्टेज42 उत्सव में हास्य, संगीत, रंगमंच और पाक कला के क्षेत्र से कुछ चुनिंदा हस्तियों का समूह मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अलग-अलग शहरों में आयोजन किया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493