समानांतर सिनेमा में काम करना चाहती हैं काजल

चेन्नई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। मुख्यधारा की व्यवसायिक फिल्मों में लगभग एक दशक से काम कर रहीं अभिनेत्री काजल अग्रवाल अब स्वतंत्र फिल्मों और फिल्मकारों के साथ काम करना चाहती हैं।

काजल इस समय तमिल हास्य फिल्म ‘मारी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

काजल ने आईएएनएस को बताया, “मैं स्वतंत्र फिल्मों और फिल्मकारों के साथ काम करना चाहती हूं। मैं सशक्त किरदार निभाना चाहती हूं। लेकिन इन सब के लिए मुझे कोई सशक्त पटकथा मिलनी चाहिए।”

काजल ने हालांकि साफ तौर पर कहा कि वह व्यावसायिक सिनेमा में काम करना नहीं छोड़ेंगी।

उन्होंने कहा, “संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है। मैं एक साल में दो स्वतंत्र फिल्में और दो व्यवसायिक फिल्में कर सकती हूं। मैं किसी सशक्त कहानी के इंतजार में हूं, ताकि एक बड़ी व्यवसायिक फिल्म में काम न करने का मुझे मलाल न हो। लेकिन करियर के इस पड़ाव पर पहुंचने के बाद मैं अपनी पसंद का चुनाव कर सकती हूं।”

काजल इस समय अपनी तेलुगू फिल्म ‘टेंपर’ के प्रदर्शन का इंतजार कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493