बेंगलोर के खिलाफ जीत का श्रेय टीम के संयुक्त प्रयासों को : रैना

बेंगलुरु, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में गुरुवार रात खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराकर अपना हिसाब बराबर करने वाली गुजरात लायंस की टीम के कप्तान सुरेश रैना ने जीत का श्रेय टीम के प्रयासों को दिया।

आईपीएल के 20वें मैच में बेंगलोर ने गुजरात को उसी के घर में 21 रनों से हराया था। इसका जवाब गुजरात ने गुरुवार रात खेले गए मैच में बेंगलोर को हरा कर दिया।

गुजरात ने बेंगलोर को उसी के घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में सात विकेट से हराया। बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने अपने सभी विकेट खोकर 135 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे गुजरात ने केवल तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

रैना ने कहा, “हमने सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया। खेल का नतीजा टीम के प्रयासों के कारण है। इस जीत से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला है।”

टीम के खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कप्तान रैना ने कहा, “एंड्रयू टाई, जेम्स फॉकनर और रवींद्र जडेजा ने अच्छी गेंदबाजी की। एरॉन फिंच की बल्लेबाजी भी दमदार थी। नई गेंद के साथ विकेट पर खेलना मददगार रहा। एंड्रयू की ओर से एक के बाद एक लिए गए दो विकेटों के कारण मुकाबले में नया मोड़ आया। बासिल थंपी और नाथू सिंह ने भी अच्छा खेल दिखाया। फिंच ने सारा खेल बदल दिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493