बेकर के स्थान पर टेलर एटीके में

कोलकाता, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। दो बार की इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) विजेता एटीके ने मंगलवार को इंग्लैंड के क्लब न्यूकैसल युनाइटेड के पूर्व खिलाड़ी रयान टेलर को कार्ल बेकर के स्थान पर अपने साथ शामिल किया।

बेकर चोट के कारण इस सीजन से बाहर हो गए हैं।

रयान ने एक बयान में कहा, “मैं एटीके के साथ खेलने के लिए तैयार हूं। मैं जानता हूं कि एटीके के काफी समर्थक हैं जो अपनी टीम के प्रति काफी जुनूनी हैं। मैं अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ दूंगा और विजयी रास्ते पर वापस लाने में मदद करूंगा।”

इंग्लैंड की अंडर 21 राष्ट्रीय टीम के सदस्य रह चुके रयान ने अपने करियर की शुरुआत ट्रानमेरे रोवर्स से 2002 में की थी और लीग में कुल 122 मैच खेले थे। वह विगान एथलेटिक के लिए भी खेल चुके हैं। इसके बाद उन्होंने न्यूकैसल युनाइटेड का दामन थामा था।

आईएसएल के चौथे सीजन में दो बार की विजेता एटीके 10 टीमों की अंकतालिका में दो अंकों के साथ सबसे नीचे है। उसने अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493