जानकारी के मुताबिक, थानाक्षेत्र के मुदार्पुरशाहपुर भमरौली में रहने वाले रमेश और राजाराम मजदूरी करते हैं। दोनों की पत्नियां सगी बहनें हैं। रमेश का बेटा शिवा (6) और राजाराम का बेटा शोभित (10) और चचेरा भाई रवि (4) शनिवार दोपहर साइकिल से समोसा लेने गए थे। वह समोसा लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे कि गांव का ही ट्रैक्टर चला रहे कुंदन ने उनकी साइकिल को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों उछलकर दूर जा गिरे और खून से लथपथ हो गए। घटना होते ही कुंदन भाग निकला।
राहगीरों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां शिवा और रवि की मौत हो गई जबकि शोभित को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मौत की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath