लंदन, 13 सितंबर (आईएएनएस)। पूर्व फुटबॉलर डेविड बेखम का बेटा ब्रुकलिन अपने पिता जितने टैटू बनवाने की योजना बना रहा है।
‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 16 वर्षीय मॉडल पहले ही महत्वपूर्ण शरीर कला पर विचार कर रहे हैं और अंतत: वे चाहते हैं कि वह अपने पिता की तरह ज्यादा से ज्यादा टैटू बनवाएं।
ब्रुकलिन ने मिस बोग पत्रिका से कहा, “मैं कुछ महत्वपूर्ण शुरू करना चाहता हूं लेकिन अंतत: मैं शायद अपने पिता की तरह दिखूंगा। लॉस एंजेलिस के शैमरॉक से डॉ वू मेरे पसंदीदा टैटूइस्ट हैं।”
डेविड पिछले कुछ सालों से अपना हेयरस्टाइल बदलने के लिए प्रसिद्ध हैं और इसमें चौकने वाली बात नहीं है कि ब्रोकलिन को भी अच्छा हेयरस्टाइल पसंद है।
dharmpath.com dharmpath